- Hindi News
- टैंकर चालकों की हड़ताल से बीपीसीएल के पंप रहे ड्राय
टैंकर चालकों की हड़ताल से बीपीसीएल के पंप रहे ड्राय
पेट्रोलटैंकर चालकों की हड़ताल से मंगलवार को शहर के भारत पेट्रोलियम काॅरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के 28 पेट्रोल पंप ड्राय हो गए। दोपहर को जिला प्रशासन, बीपीसीएल के अफसरों के साथ हुई बैठक के बाद टैंकर वर्कर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ली। हालांकि पेट्रोल पंप पर देर शाम तक पेट्रोल और डीजल पहुंच सका। इस दौरान बीपीसीएल के पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
बीपीसीएल के डिपो मैनेजर प्रमोद बेडेकर की एक टैंकर चालक के साथ हुई कहासुनी के बाद सोमवार को एसोसिएशन ने हड़ताल कर दी थी। इसके चलते शहर में बीपीसीएल के सभी 28 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अफसरों ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और डिपो मैनेजर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
कार्रवाईनहीं हुई तो दोबारा करेंगे हड़ताल
एसोसिएशनके अध्यक्ष एजाज कुरैशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि डिपो मैनेजर टैंकर कर्मचारियों के साथ असभ्य व्यवहार करते है। कंपनी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा हड़ताल की जाएगी।
80 फीट रोड स्थित बीपीसीएल का पेट्रोप पंप दिनभर बंद रहा।