- Hindi News
- बीडीए की हर कॉलोनी में लगेंगी एलईडी लाइट्स
बीडीए की हर कॉलोनी में लगेंगी एलईडी लाइट्स
नसं, भोपाल | भोपालविकास प्राधिकरण (बीडीए) अपनी कॉलोनियों में एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल करेगा। इससे बिजली बिल में 60 फीसदी की बचत होगी। संभागायुक्त बीडीए अध्यक्ष एसबी सिंह ने मंगलवार को यह निर्देश दिए। वे नगर निगम और बीडीए अफसरों की बैठक ले रहे थे। अब बीडीए एयरो सिटी, राजाभोज आवासीय परिसर, सलैया और मिसरोद फेस टू स्कीम के लिए टेंडर निकालेगा।