पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को को बनाया आरोपी

कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को को बनाया आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीवा: सिपाही भर्ती मामले में एडीजी मीणा के खिलाफ जांच की मांग

पीएमटीमें गलत तरीके से अपने बेटे अमितोष कुमार काे प्रवेश दिलाने वाले पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को को भी आरोपी बनाया गया है। मार्को के विरुद्ध दस्तावेज की कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है।

एएसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि गजराराजा मेडिकल कॉलेज (जीआरएमसी) के छात्र अमितोष कुमार ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर किया था।

अमितोष ने पुलिस को बताया कि पीएमटी में उसके स्थान पर दूसरा परीक्षार्थी बैठाया गया था। इसके लिए उसके पिता विधायक मार्को ने दो लाख रुपए खर्च किए थे। अमितोष के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसके पिता को भी आरोपी बना लिया है। एएसपी श्री जैन का कहना है कि वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार अब विधायक की गिरफ्तारी की जाएगी।

नसं, भोपाल | रीवामें सन 2010, 11 और 12 में हुई सिपाहियों की भर्ती में गड़बड़ी की गई है। इस मामले में वहां के तत्कालीन आईजी और वर्तमान में एडीजी (एजेके) जीआर मीणा की भूमिका की जांच होनी चाहिए। यह मांग व्यापमं घोटाला संघर्ष समिति के सदस्य संजय सिंह बघेल ने मंगलवार को डीजीपी नंदन दुबे की जनसुनवाई में की। डीजीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रीवा निवासी श्री बघेल ने कहा कि सिपाही भर्ती के लिए गठित चयन समिति के पदाधिकारियों ने गड़बड़ी कर अपने परिजनों और रिश्तेदारों को भर्ती करा दिया।