पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम कर्मियों की हड़ताल खत्म

निगम कर्मियों की हड़ताल खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| नगरनिगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचािरयों की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई है। अब बुधवार से सभी कर्मचारी सफाई, वाटर सप्लाई और अन्य काम करने लौट आएंगे। महापौर कृष्णा गौर के आश्वासन के बाद कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की हैं। महापौर ने कर्मचारियों के नियमितिकरण के लिए एक हफ्ते के भीतर मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री से चर्चा करने का आश्वासन दिया। वहीं, पदोन्नति, गृह भाड़ा, महंगाई भत्ते समेत अन्य मुद्दों का भी महापौर ने निराकरण करने का भरोसा दिलाया।