- Hindi News
- चार दिन से तो वाहनों की हुई चैकिंग, ही छापे की कार्रवाई
चार दिन से तो वाहनों की हुई चैकिंग, ही छापे की कार्रवाई
भोपालक्षेत्र में पिछले चार दिन से टैक्स चोरी करके माल ला रहे वाहनों की तो चैकिंग हो रही है और ही छापे की कार्रवाई। दरअसल, प्रदेश के सभी सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी (एसीटीओ) चैकिंग और छापे की कार्रवाई का बहिष्कार कर रहे हैं। इस कारण चार दिन में भोपाल क्षेत्र में राज्य सरकार को 40 लाख जबकि प्रदेश स्तर पर 4 करोड़ रुपए के राजस्व की हानि हुई हैं।
अफसरों ने बीती 11 सितंबर को जबलपुर के एक एसीटीओ के खिलाफ रीवा में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में यह निर्णय लिया हैं। अफसरों का कहना है कि उन्हें मप्र वैट अधिनियम 2002 की धारा 57 (5) के तहत छापे और औचक निरीक्षण का अधिकार दिया गया हैं। इस कारण अफसर निरीक्षण एवं छापे की कार्रवाई कर रहे थे। ऐसी स्थिति में रीवा जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कहीं भी संभव है। इस कारण उन्होंने छापे और औचक निरीक्षण का काम करना बंद कर दिया है। वैसे भी यह अतिरिक्त जिम्मा है।
इस पर कमिश्नर, कमर्शियल टैक्स अमित राठौर ने बताया कि घटना के लिए दोषी पुलिस अफसर को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उसके खिलाफ जांच हो रही है। जहां तक अफसरों द्वारा चैकिंग करने से इंकार करने का सवाल है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
किसी भी अधिकारी संगठन ने इस बारे में उनसे बात नहीं की है।
अगर अफसरों को कोई समस्या है तो उसका समाधान निकाला जा सकता हैं।