\"कश्मीरी छात्रों की चिंता करे सरकार\'
भोपाल| भोपालगैस पीड़ित संघर्ष सहयोग समिति ने मांग की है कि राज्य सरकार कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के बाद स्थिति सामान्य करने के लिए प्रदेश में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों के रहने, खाने और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम करे। समिति की संयोजक साधना कार्णिक प्रधान ने कहा कि कश्मीर इस समय सदी की भयावह राष्ट्रीय आपदा से गुजर रहा है। प्रदेश में हजारों कश्मीरी छात्र विभिन्न संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें अपने माता-पिता को इन मुश्किलों से निकालना है और अपनी शिक्षा भी पूरी करनी है। ऐसे में सरकार को उनकी मदद करना चाहिए।