पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 फर्मों पर ईपीएफओ करेगा कार्रवाई

11 फर्मों पर ईपीएफओ करेगा कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| भोपालसीहोर की 11 फर्मों पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है। यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) जारी करने के लिए इन फर्मों ने समंस मिलने के बाद भी अपने कर्मचारियों का केवाईसी ईपीएफओ की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया। लिहाजा यूएएन जारी करने में दिक्कत रही है। उपक्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के मुताबिक इन फर्मों में मंडीदीप की मेसर्स शिवशंकर मिश्रा शिवशक्ति इंटरप्राइजेज, भोपाल की मां चामुंड़ा इंटरप्राइजेज, ईगल सिक्यूरिटी सर्विसेज, वीएम प्लेसमेंट, न्यू डिस्टिंक्ट सर्विसेज, राज सिक्यूरिटी सर्विसेज, पंकज फुलवाली भोपाल भैरवी इंटरप्राइजेज तथा सीहोर की मोहनलाल एंड कंपनी एमपीईबी (ओएंडएम) शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक अभी तक 1 लाख 84 हजार सदस्यों के केवाईसी अपलोड किए जा चुके हैं।