पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैरागढ़ में चैम्पियंस लीग के मैच पर सट्टा लगाते पांच पकड़ाए

बैरागढ़ में चैम्पियंस लीग के मैच पर सट्टा लगाते पांच पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल | बैरागढ़पुलिस ने मंगलवार देर रात चैंपियंस लीग के मैचों पर सट्टा लगा रहे पांच लोगों को पकड़ा है। इनसे 8.30 लाख रुपए नगद, 36 मोबाइल फोन, एक टीवी लैपटॉप जब्त हुआ है।

बैरागढ़ पुलिस के मुताबिक मिनी मार्केट में चैंपियंस लीग के मैचों पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। उक्त स्थान पर दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजेश अदनानी, अशोक वटसानी, जीतू सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम पोशवानी और नरेश लालवानी शामिल हैं। हालांकि गिरोह के सरगना का पुलिस को पता नहीं लग सका है। पुलिस आरोपियों से उसके बारे में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के तार इंदौर और दूसरे शहरों से भी जुड़े हैं।