पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससी में बदलीं एसटी की सीटें

एससी में बदलीं एसटी की सीटें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांधीमेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे की खाली सीटों को भरने के लिए चल रही तीसरे चरण की एआईपीएमटी काउंसलिंग में मंगलवार को एसटी कोटे की 88 सीटें एससी वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित कर दी गईं। इससे पहले काउंसलिंग में शामिल हुए छात्रों और उनके परिजनों ने काउंसलिंग हॉल में हंगामा किया। इसके चलते सुबह 9 बजे शुरू होने वाली काउंसलिंग दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुई।

काउंसलिंग कमेटी के सदस्य डॉ. जीसी अग्रवाल के अनुसार दो चरणों की काउंसलिंग के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एसटी कोटे की 100 से ज्यादा सीटें खाली रह गई थी। तीसरे चरण की काउंसलिंग में भी एसटी वर्ग के छात्रों ने ज्यादा रजिस्ट्रेशन नहीं कराए थे। इस कारण मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर काे एसटी वर्ग के छात्रों के लिए पात्रता प्राप्तांक 40 प्रतिशत से घटाकर 30 करने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को मंगलवार दोपहर बाद मंत्रालय के अधिकारियों ने खारिज कर दिया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मंत्रालय से एसटी वर्ग के छात्रों के लिए पात्रता अंक घटाने का प्रस्ताव निरस्त होने के बाद एसटी की खाली सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई।

जीएमसी में परिजनों के साथ काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार करते छात्र। फोटो|भास्कर