पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक कॉलोनी में तीन वार्ड, कौनसा पार्षद कराएगा विकास कार्य

एक कॉलोनी में तीन वार्ड, कौनसा पार्षद कराएगा विकास कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिसीमनकर बनाए गए नगर निगम के नए वार्डों की सीमाओं पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही दल के पार्षद इस पर आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। वे जिला प्रशासन से परिसीमन का आधार और मापदंड पूछ रहे हैं। उनकी यह आपत्ति है कि अफसरों ने गूगल मैप देखकर वार्डों की सीमाएं बना दी हैं। कहीं पर वार्ड की सीमा 10 फीट की सड़क है तो कहीं पर एक ही कॉलोनी को तीन वार्डों में रख दिया गया है। इसके चलते कौनसा पार्षद यहां विकास करेगा, यह तय नहीं हो पा रहा है। उधर, मंगलवार तक प्रशासन के पास परिसीमन पर 14 आपत्तियां चुकी हैं।

कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर ने अपनी आपत्ति में कहा कि गोविंद गार्डन में कॉलोनी की 10 फीट चौड़ी सड़क से वार्ड की सीमा बना दी गई है। पद्मनाभ नगर को तीन वार्डों में रख दिया गया है। वहीं एमआईसी सदस्य महेश मकवाना ने कहा कि वार्ड में 19 हजार से 26 हजार तक की आबादी का पैमाना लिया गया है। फिर कुछ वार्डों की आबादी 19 हजार से कम आैर कुछ की 26 हजार से ज्यादा क्यों रखी गई। उनके पुराने वार्ड आठ में से अफसराें ने जनसंख्या ज्यादा बताकर कुछ क्षेत्र दूसरे वार्ड में मिला दिए हैं।







जबकि उनके वार्ड की आबादी महज 126 ज्यादा थी। अब पूरा ब्लाॅक शिफ्ट होेने के कारण वार्ड की जनसंख्या में 961 लाेग कम हो गए हैं।

परिसीमन : नए वार्डों की सीमाओं पर उठे सवाल