पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली पत्नी ने पति से मांगा तलाक और गुजारा भत्ता

पहली पत्नी ने पति से मांगा तलाक और गुजारा भत्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें लव जेहाद के मामले में पुलिस हिंदु तथा मुस्लिम धर्म गुरुओं से परामर्श लेगी। वह इस बारे में कानूनी सलाह भी लेगी। मामला एक शादीशुदा हिंदूृ व्यक्ति द्वारा मुस्लिम महिला से निकाह कर इस्लाम कबूल करने का है। उसकी पहली प|ी ने महिला आयोग में इसकी शिकायत की थी। आयोग ने इस मामले को ‘लव जेहाद’ जैसा बताते हुए पुलिस से जांच की सिफारिश की थी।

नारियलखेड़ा निवासी अमित अाडवानी की प|ी का आरोप था कि उसके पति ने फिरदौस नामक महिला से निकाह कर इस्लाम कबूल िकया है। अमित और फिरदौस को पुलिस ने अहमदाबाद में तलाश लिया था। मंगलवार को महिला थाने के परामर्श केंद्र में इस मामले की काउंसलिंग हुई। यहां पता चला कि अमित ने शपथ पत्र में कलमा पढ़कर इस्लाम अपनाने की बात स्वीकार की है। अमित ने कहा कि वह फिरदौस और अपनी पहली प|ी को साथ-साथ रखना चाहता है। फिरदौस भी इसके लिए तैयार थी, लेकिन पहली प|ी ने इससे इंकार कर दिया। उसने कहा कि यदि अमित ने नियमानुसार धर्म परिवर्तन नहीं किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसने यह भी कहा कि वह अमित से आपसी रजामंदी के आधार पर तलाक चाहती है और उसे अपने बच्चों की कस्टडी नहीं देगी।

उसने अमित से गुजारा भत्ता देने की मांग की। इसके बाद अमित ने कहा कि वह फिरदौस के साथ ही रहेगा। एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना का कहना है कि पुलिस इस मामले में धर्म गुरुओं से परामर्श लेगी। कानून के जानकारों से भी राय ली जाएगी। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली ने इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।









उनका कहना था कि उन्हें पूरे मसले की जानकारी नहीं है। इधर, नारियलखेड़ा की सिंधी पंचायत के अध्यक्ष घनश्यामदास जगवानी ने कहा कि यह मामला किसी भी तरीके से स्वीकार करने लायक नहीं है। उन्होंने इसे लव जिहाद बताया और पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।