- Hindi News
- संविदा कर्मचारियों ने मंत्रालय के सामने जलाईं मसौदे की प्रतियां
संविदा कर्मचारियों ने मंत्रालय के सामने जलाईं मसौदे की प्रतियां
मप्रसंविदा कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों अधिकारियों ने मंगलवार को संविदा नियुक्ति नियमितीकरण नीति के मसौदे की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई विभागों और प्रोजेक्ट में संविदा आधार पर कार्यरत कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि संविदा कर्मचारी भी नियमित कर्मचारियों की तरह काम करते हैं। इसके बावजूद उन्हें आधा वेतन दिया जाता है। मकान किराया, मेडिकल अलाउंस, एक्सग्रेसिया जैसी सुविधाएं नहीं दी जातीं। पिछले साल 22 जून को सामान्य प्रशासन विभाग ने संविदा नियुक्ति नियमितीकरण नीति संबंधी नीति बनाई थी। इस नीति को अभी तक लागू नहीं किया गया, बल्कि उसमें वित्त विभाग ने बदलाव कर विसंगति पैदा कर दी है। जीएडी द्वारा बनाई गई नीति को लागू करने की मांग को लेकर ही प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरु किया गया है। पहले चरण में मंगलवार को प्रदर्शन किया गया। अगले चरण में 20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करते मप्र संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के सदस्य।