पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोज विवि के स्टडी सेंटर ने परीक्षा में गलत तरीके से छात्र को िबठाया

भोज विवि के स्टडी सेंटर ने परीक्षा में गलत तरीके से छात्र को िबठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोजओपन यूनिवर्सिटी के स्टडी सेंटर पर छात्र के गलत तरीके से परीक्षा में शामिल होने का मामला सामने आया है। इस मामले में विवि प्रशासन स्टडी सेंटर इंजार्च के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखने जा रहा है।

पिछले दिनों रीवा के एक छात्र संतोष कुमार साकेत ने मार्कशीट में हुई गलती को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की गई शिकायत की थी। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने गलती के लिए जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। विवि ने इस मामले की जब जांच की तो पता चला कि छात्र रीवा संभाग के ही एक अन्य स्टडी सेंटर से गलत तरीके से परीक्षा में शामिल हो गया था। विवि के डायरेक्टर डॉ.प्रवीण जैन के अनुसार छात्र संतोष ने बीए पहले दूसरे वर्ष की परीक्षा रीवा के टीआरएस कॉलेज में बने स्टडी सेंटर से दी थी। लेकिन तीसरे वर्ष की परीक्षा में सेंटर बदल लिया और इसकी सूचना विवि को नहीं दी। मनगवां के स्टडी सेंटर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के इंचार्ज ने भी विवि को इस बारे में सूचित नहीं किया। इसी वजह से छात्र की मार्कशीट में गलती हुई थी। विवि प्रशासन अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनगवां स्टडी सेंटर के इंजार्च के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिख रहा है।