पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल्डन जुबली मनाने के लिए छात्रों से मांगे पैसे

गोल्डन जुबली मनाने के लिए छात्रों से मांगे पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| एकमिशनरी स्कूल अपनी गोल्डन जुबली मनाने के लिए छात्रों से पैसा मांग रहा है। अभिभावकों ने इस मांग का विरोध किया है। वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सहयोग राशि मांगना गलत नहीं है।

अरेरा कॉलोनी स्थित कैंपियन स्कूल ने एक दो दिसंबर को संस्था का गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सभी क्लास में पढ़ने वाले हरेक विद्यार्थी से 500-500 रुपए इस कार्यक्रम के लिए मांगे जा रहे हैं। कुछ अभिभावकों द्वारा स्कूल प्रबंधन के सामने इसका विरोध किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि अभिभावक इस मामले में सामने आने से कतरा रहे हैं। उधर, प्राचार्य फादर एथेनस लकरा का कहना है कि गोल्डन जुबली प्रोग्राम सालभर चलेगा। इसमें विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी बुलाया गया है। स्कूल और स्टूडेंट कोर कमेटी के निर्णय के बाद ही बच्चों से सहयोग राशि मांग रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। सालभर चलने वाले इस कार्यक्रम में 40 से 50 लाख रुपए खर्च होंगे, इतने पैसे का इंतजाम स्कूल के पास नहीं है।