पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान विश्वकर्मा की पूजा आज, निकलेगा चल समारोह

भगवान विश्वकर्मा की पूजा आज, निकलेगा चल समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| विश्वकर्मासमाज के लोग बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। सर्व विश्वकर्मा समाज समिति द्वारा दोपहर दो बजे इमामी गेट से चल समारोह निकाला जाएगा, जो शाम साढ़े पांच बजे छोला गणेश मंदिर होता हुआ छोला दशहरा मैदान पहुंचेगा। इसके पूर्व दोपहर 12 बजे रवींद्र भवन में आयोजित पूजा समारोह में संत भगवान बापू मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। सर्व विश्वकर्मा समाज समिति के चल समारोह संयोजक विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे अग्रसेन चौराहा स्थित समाज के मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों समाज सेवियों का सम्मान किया जाएगा। अशोका गार्डन स्थित मालवीय भवन में गौड़ ब्राह्मण संगठन द्वारा दोपहर 12 बजे विश्वकर्मा पूजा की जाएगी।

सजी झांकी: विश्वकर्मा समाज द्वारा मंगलवार को पीरगेट में भवानी मंदिर के पास भगवान विश्वकर्मा की झांकी सजाई गई। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा की।