घर से ढाई लाख रुपए चुरा ले गए बदमाश
नसं. भोपाल| दुर्गेशविहार स्थित एक मकान में घुसकर बदमाशों ने ढाई लाख रुपए नगद चुरा लिए। वारदात के वक्त परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने नसरुल्लागंज गया था।
अयोध्या नगर पुिलस के अनुसार 267, दुर्गेश विहार, अयोध्या नगर निवासी 33 वर्षीय रमेश गर्ग विज्ञापन एजेंसी संचालक हैं। पुलिस के मुताबिक बीती 13 सितंबर को वह परिवार समेत नसरुल्लागंज स्थित अपनी ससुराल गए थे। सोमवार शाम लौटे तो उनके कमरे में रखे ढाई लाख रुपए और एक कैमरा गायब था।