बाजार बज़
बीओआई में हिंदी दिवस समारोह
कार्पोरेट इंस्टीट्यूट की छात्राओं को चांसलर अवार्ड
एनआरआई की छात्रा युनिवर्सिटी में टॉपर
ओरिएंटल बैंक में वित्तीय साक्षरता शिविर
एसआईआरटी एक्सीलेंस में विशेष व्याख्यान
एलआईसी में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ
पटेल ग्रुप में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम
भोपाल | भाजीबीनिमध्य क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल में सरस्वती वंदना के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक केएस नागन्याल ने दीप प्रज्जवलन कर हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया। मानव संसाधन विकास विभाग के सहायक सचिव मैक्सवैल सैमुअल ने हिंदी के क्षेत्र में किए गए कार्यों हेतु मध्य क्षेत्र की सरहाना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करें। इस दौरान माननीय गृहमंत्री और वित्तमंत्री, भारत सरकार और निगम अध्यक्ष के हिंदी दिवस पर संदेशों को बताया गया। श्री नागन्याल ने हिंदी के महत्व को बताते हुए कहा कि हमें हिंदी को अपनाकर अधिक से अधिक कार्य मातृभाषा में करने चाहिए। उन्होंने बताया कि निगम के मध्य क्षेत्र में ग्राहकों से संवाद स्थापित करने के लिए हिंदी भाषा को अपना माध्यम बनाया है। वहीं राजभाषा अधिकारी स्वाभिमान शुक्ला ने बताया कि हिंदी के प्रति कार्यनुराग ने ही क्षेत्रीय कार्यालय को अनेकों पुरस्कार दिलाए हैं।