पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म के लिए शेरों को भी देना पड़ा ऑडिशन

फिल्म के लिए शेरों को भी देना पड़ा ऑडिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुडएक्टर कमल सदाना की डेब्यू डायरेक्शनल फिल्म \\\"रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबंस\\\' के प्रमोशन के लिए इसकी स्टारकास्ट भोपाल पहुंची। इस मौके पर एक्टर अभिनव शुक्ला, आदिल चहल और एक्ट्रेस नोरा फतह ने दैनिक भास्कर ऑफिस विजिट किया। यहां उन्होंने सिटी भास्कर से अपने अनुभव शेयर किए। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग सुंदरबन के जंगलों में की गई है।

बॉलीवुड डांस ने बना दिया एक्ट्रेस: नोरा फतह

मैं पंजाबी फैमिली को बिलॉन्ग करती हूं। कनाडा में पढ़ाई के दौरान डांस में एक्टिव रही। मुझे बॉलीवुड मूवीज बचपन से अट्रैक्ट करती रही हैं। मैं एक्ट्रेस बनना चाहती थी, लेकिन पापा अंगेस्ट थे। एक फ्रेंड ने मुझे हिंदी मूवीज के गानों का कलेक्शन दिया। उसे देखकर डांस करना शुरू किया। मेरे दोस्तों ने मुझे फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए कहा। मैंने डव सोप का एड किया। उसके बाद मैंने ‘रोर’ से एक्ट्रेस के रूप में अपना सफर शुरू किया है। हिंदी भी सीखी। अभी बहुत कुछ सीखना है। मैं इस फिल्म में क्रेजी जेनी की भूमिका में हूं, जो कमांडोज के साथ जंगल में जाती है।

फिल्म को लेकर एक्साइटेड हूं: अभिनव

‘मैं आर्मी में जाना चाहता था, लेकिन ग्लैडरेक्स मेगा मॉडल हंट के टाइटल ने मेरी राह बदल दी। ‘जर्सी नंबर-10’ टेलीविजन सीरियल से मेरा एक्टिंग का सफर शुरू हुआ। इसके बाद ‘गीत’, ‘जाने क्या बात है’, ‘छोटी बहू’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘हिटलर दीदी’, ‘बदलते रिश्तों की दास्ता’ जैसे सीरियल्स में काम करने के बाद ‘रोर’ मेरी पहली फिल्म है। इस फिल्म को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं। दिलचस्प बात है कि इस फिल्म के लिए शेरों का भी ऑडिशन लिया है, जो ट्रेंड शेर थे।’

पिता के सपने को जी रहा हूं: आदिल चहल

‘मेरे पिता मुझे फिल्मों में देखना चाहते थे, लेकिन मेरे दादा जी ने इसकी इजाजत नहीं दी। आत्मनिर्भर बनने के लिए मैंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। मैं अपने एक दोस्त के भरोसे ही मुंबई आया, लेकिन दोस्त ने ही मुझे धोखा दिया। मेरी सिस्टर ने मुझे मुंबई में रहकर संघर्ष करने को कहा। संघर्ष का ही नतीजा है कि मैं रोर में काम कर रहा है। मैं खुश हूं कि पापा के सपने को जी रहा हूं। मैं फिल्म प्रमोशन के लिए हरियाणा गया तो फैंस ने ‘आदिल-आदिल वीआर प्राउड ऑफ यू’ कहा तब मेरे पिता का सीना चौड़ा हो गया, उन्होंने कहा