पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थोड़ा समय गार्डनिंग के लिए भी निकालें

थोड़ा समय गार्डनिंग के लिए भी निकालें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘अगरहमें स्वस्थ खुशहाल रहना है तो ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें। अपनी व्यस्तताओं के बीच गार्डनिंग के लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें। जब आप ऑफिस से घर आते हैं और बगीचे में अपने हाथों से रोपे पौधों में नई कोपल देखते हैं तब वह पल सुखद अहसास कराता है।’ यह कहना था भोपाल कमिश्नर एसबी सिंह का। उन्हें दैनिक भास्कर के पौधरोपण अभियान के तहत अजय दुबे और मम्तेश शर्मा द्वारा एक पौधा भेंट किया गया। डिविजनल कमिश्नर एसबी सिंह प्रकृति प्रेमी हैं। उन्होंने अपने गार्डन को विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों से सजा रखा है। उन्होंने बताया कि उनकी वाइफ और बेटी रेगुलर इन पौधों की केयर करते हैं और वे बिजी शेड्यूल से समय निकालकर उनके सहयोगी के तौर पर बगीचे में पौधों की केयर करते हैं।

इसी क्रम में खजुरीकला स्थित सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल भी अभियान का हिस्सा बना। मप्र विज्ञान सभा के महासचिव एसआर आजाद के मार्गदर्शन में स्कूल की प्रिंसिपल शकुंतला धारिया, सेलवल मुदलियार, अर्चना साल्वे और स्टूडेंट्स ने स्कूल कैंपस में फलदार पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

plantation drive

लें भारतीय संस्कृति के पौधों की जानकारी

भारतीय संस्कृति के पौधों से संबंधित जानकारी के लिए मम्तेशशर्मा (9977890859) सेसंपर्क कर सकते हैं।