भूतपूर्व सैनिकों की रैली 28 को
संत हिरदाराम नगर| थ्रीईएमई सेंटर बैरागढ़ में 28 सितंबर को भूतपूर्व सैनिकों की रैली निकाली जाएगी। यह रैली भोपाल उपक्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल डीएम करियप्पा के नेतृत्व में निकाली जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। यह जानकारी भोपाल उप क्षेत्र के कमांडर ब्रिगेडियर संजय चावला ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, नागरिक प्रशासन और सेना के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भूतपूर्व सैनिक राज्य शासन से जुड़ी अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे। रैली में सौ सैन्य अधिकारी और दो हजार से अधिक भूतपूर्व सैनिक उनके परिजन भाग लेंगे।