- Hindi News
- रोजगार मेला कल : भोपाल|शहरके जिला रोजगार कार्यालय गैस दावा
रोजगार मेला कल : भोपाल|शहरके जिला रोजगार कार्यालय गैस दावा
रोजगार मेला कल : भोपाल|शहरके जिला रोजगार कार्यालय गैस दावा अदालत भवन परिसर में गुरुवार को सुबह 11 बजे से रोजगार मेला लगेगा। मेले में मप्र एवं गुजरात की विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधि इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करेंगे।
मेले में पांचवीं एवं इससे अधिक शिक्षा प्राप्त बेरोजगारों का मशीन ऑपरेटर, टेलीज वर्कर, बीमा सलाहकार, सिक्युरिटी गार्ड, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव आदि पदों के लिये चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक बेरोजगारों से इस मेले में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।