- Hindi News
- साल का आखिरी पुष्य नक्षत्र आज, कल सुबह तक रहेगा योग
साल का आखिरी पुष्य नक्षत्र आज, कल सुबह तक रहेगा योग
भोपाल|वर्ष 2014का आखिरी पुष्य नक्षत्र योग बुधवार को सूर्योदय के साथ शुरू होगा। यह योग गुरुवार की सुबह 4 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। पंडितों के अनुसार पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदी समृद्धिकारक होती है। इस नक्षत्र योग में भूमि, भवन, वाहन अौर ज्वेलरी खरीदना विशेष रूप से उत्तम माना गया है। पं. भंवरलाल शर्मा ने बताया कि इस योग के दौरान बुधवार को हरे रंग का पन्ना खरीदना लाभदायक रहेगा। उन्होंने बताया कि अगला पुष्य नक्षत्र वर्ष 2015 में 6 और 7 जनवरी को होगा।