पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा होंगे प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के नाम

सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा होंगे प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों के नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल|नगर निगमप्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायादारों के नाम उजागर करेगा। इनके नाम हर वार्ड और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जाएंगे। यही नहीं, इस टैक्स की वसूली के लिए बकायदारों की संपत्ति की कुर्की होगी। यह कार्रवाई 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली लोक अदालत तक जारी रहेगी। नगर निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में यह निर्देश जारी किए हैं। लोक अदालत के लिए निगम प्रॉपर्टी टैक्स में दी जा रही छूट का प्रचार-प्रसार भी करेगा।