कंफर्म रिजर्व टिकट वापसी पर पूरा किराया
नसं,भोपाल|यदि किसीयात्री के पास कंफर्म रिजर्व टिकट है और उसकी ट्रेन छूट जाए, तो दो घंटे के भीतर कैंसिल कराने पर उसे पूरा किराया वापस मिलेगा। यह व्यवस्था जनवरी के दूसरे पखवाड़े से शुरू होगी। वर्तमान में ट्रेन छूटने के दो घंटे के भीतर ही कंफर्म रिजर्व टिकट होने पर यात्री को 50 फीसदी पैसा वापस मिलता है।
नई व्यवस्था के बाद यात्रियों को किराए का पूरा पैसा मिल सकेगा लेकिन रिजर्वेशन चार्ज काटा जाएगा।