- Hindi News
- अमानक दवाओं की खरीदी मामले की जांच के लिए लोकायुक्त से शिकायत
अमानक दवाओं की खरीदी मामले की जांच के लिए लोकायुक्त से शिकायत
नसं, भोपाल | सरकारीअस्पतालों में अमानक दवाओं की खरीदी के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण और आयुक्त पंकज अग्रवाल की भूमिका संदिग्ध है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जाए। यह शिकायत मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने लोकायुक्त से की है। प्रांताध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने बताया कि लोकायुक्त मामले की जांच करे, तो कई अफसरों के नाम सामने आएंगे।