पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में ऑटो का सफर हो सकता है और भी महंगा

रात में ऑटो का सफर हो सकता है और भी महंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों से रात के समय लिए जाने वाले किराए में बढ़ोतरी हो सकती है। आॅटो संचालकों की मांग पर जिला प्रशासन भी सहमत हो गया है। प्रशासन ने इसका प्रस्ताव तैयार कर आरटीओ को भेज दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दर कितनी बढ़ेगी। इसी महीने के अंत में होने वाली प्रशासन और आरटीओ की बैठक में इस पर अंतिम फैसला होगा। यदि दर बढ़ी तो रात 10 से सुबह छह बजे के बीच ऑटो में सफर करने वालों को और अधिक किराया देना होगा। एेसा तब होगा, जब शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से काफी कम हो चुके हैं और इससे पहले तक पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने का हवाला देकर ही ऑटो का किराया बढ़ाया जाता रहा है।

ऑटो संचालकों ने एडीएम बीएस जामोद से नाइट चार्ज बढ़ाने की मांग रखी। इस पर उन्होंने कहा कि इस चार्ज में बढ़ोतरी का फैसला बैठक में लिया जाएगा। आरटीओ अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ऑटो रिक्शा के नाइट चार्ज में बढ़ोतरी पर विचार चल रहा है।