पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रति को फेंकने वाले का नहीं लगा सुराग

रति को फेंकने वाले का नहीं लगा सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल | दिल्लीसे भोपाल रही मालवा एक्सप्रेस के एस-7 कोच से रति त्रिपाठी को फेंकने वाले दो बदमाशों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ सकी है। आराेपियों में से एक की पहचान होने के बाद भी जीआरपी के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए उनके एक नजदीकी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रेल डीजी एमएस गुप्त का कहना है कि आरोपी की पहचान हुई है। वह घर से गायब है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर जानकारी इकट्ठा कर दबिश दे रही है। इधर, राजधानी के बंसल अस्पताल में भर्ती रति को अब तक होश नहीं आया है। डॉक्टरों के अनुसार रति के हाथ-पांव की अकड़न खत्म करने के लिए फिजियोथैरेपी की जा रही है।