शुक्ला अपर सचिव, मैथिल शर्मा बने उपसचिव
मप्र विधानसभा ने सोमवार को प्रथम, द्वितीय तृतीय श्रेणी में 119 लोगों की पदोन्नति की है। उप सचिव विंध्येश्वरी शुक्ला अपर सचिव, अवर सचिव श्यामलाल मैथिल कमला शर्मा उप सचिव, रविंद्र दुबे अनुभाग अधिकारी, मुकेश मिश्रा सूचना अधिकारी, पुनीत श्रीवास्तव संचालक अनुसंधान एवं पुस्तकालय पद पर पदोन्नत हुए हैं। प्रथम श्रेणी में 19, द्वितीय में 17 तथा तृतीय श्रेणी में 83 लोग पदोन्नत हुए हैं।