झाड़फूंक से परेशान युवती ने की खुदकुशी
नसं. भोपाल| मिसरोदके ग्राम बगरोदा में झाड़फूंक से परेशान एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। युवती मानसिक रूप से कमजोर थी। परिजन गांव के एक ओझा से उसकी झाड़फूंक कराते थे।
मिसरोद पुलिस के मुताबिक ग्राम बगरोदा निवासी रामचरण पटेल की 18 वर्षीय बेटी पूजा मानसिक रूप से कमजोर थी। उसकी बीमारी दूर कराने के लिए परिजन गांव के एक ओझा से झाड़फूंक कराते थे। पूजा इससे परेशान थी। सोमवार की रात उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे मिसरोद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार तड़के पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गरमपानी से जली बच्ची की अस्पताल में मौत
हबीबगंजपुलिस के मुताबिक श्याम नगर निवासी सुरेश मोरे की चार साल की बच्ची वर्षा आठ दिन पहले गरम पानी से जल गई थी। बच्ची की मां ने पानी नहाने के लिए रखा था। वर्षा का अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत गई।