फोरम में नियुक्तियों के लिए लिखा पत्र
भोपाल| उपभोक्ताफोरम और स्टेट कमीशन में सदस्यों का कोरम पूरा होने से पेंडिंग मामलों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कंज्यूमर कमीशन के रजिस्ट्रार अवधेश श्रीवास्तव ने राज्य शासन को सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में पत्र लिखा है। श्रीवास्तव का कहना है कि कमीशन एवंं भोपाल उपभोक्ता फोरम में एक सदस्य नहीं है। प्रदेश के अन्य जिलों के फोरम में कहीं अध्यक्ष नहीं है तो कहीं अध्यक्ष सहित सदस्य ही नहीं हैं। जिसकी वजह से फोरम में मामलों की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है।