पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदु के परिजनों ने अदालत में अर्जी पेश कर कहा पुलिस दोबारा करे जांच

इंदु के परिजनों ने अदालत में अर्जी पेश कर कहा-पुलिस दोबारा करे जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| राजीवगांधी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर इंदु शर्मा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में नया मोड़ गया है। इंदु के परिजनों ने अदालत में एक अर्जी पेश कर मामले की दोबारा जांच की मांग की है। अर्जी में कहा गया है कि पुलिस से दोबारा जांच के बाद अदालत में पूरक चालान पेश करने काे कहा जाए। मंगलवार को एडीजे आरबी यादव ने मामले की सुनवाई के लिए पांच जनवरी की तारीख तय की है। मालूम हो कि इंदु ने 10 11 मई, 2014 की दरम्यानी रात मिसरोद रोड स्थित कॉलोनी के अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। मामले का आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर उपमन्यु सक्सेना है।





पुलिस ने सक्सेना पर मेहरबानी दिखाते हुए घटना के 15 दिन बाद ही अदालत में चालान पेश कर दिया था। इंदु के परिजनों को आशंका है कि सक्सेना को बचाने के लिए पुलिस ने जांच में कई महत्वपूर्ण पहलूओं को नजरंदाज कर दिया है। इधर, इंदु की बहन प्रियंका शर्मा ने बताया कि उपमन्यु की ओर हाइकोर्ट में जमानत अर्जी पेश की गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।