- Hindi News
- पड़ोसियों ने घर में घुसकर किशोरियों से की छेड़छाड़
पड़ोसियों ने घर में घुसकर किशोरियों से की छेड़छाड़
नसं. भोपाल| पिपलानीऔर छोला मंदिर क्षेत्र में घर में घुसकर दो किशोरियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पड़ोसी ही आरोपी बताए जा रहे हैं। पिपलानी में रहने वाली 10 वर्षीय किशोरी सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी विनोद घर में दाखिल हो गया। शोर मचाने पर अन्य पड़ोसियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार को ही छोला मंदिर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस में किराए से रहने वाले रवि अहिरवार ने छेड़छाड़ कर दी।