कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
भोपाल |बांके बिहारीराज राजेश्वरी राधारानी संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को टीला जमालपुरा स्थित गैस राहत दावा अदालत मैदान में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व शीतला माता-कैलादेवी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कथा का वाचन रोजाना दोपहर एक बजे से वृंदावन के आचार्य राधामोहन महाराज करेंगे।