पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कारोबार के लिए पिता ने दबाए जेवर\'

\"कारोबार के लिए पिता ने दबाए जेवर\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल| मेरेपिता और सौतेली मां ने मेरे हिस्से के लाखों रुपए के जेवर अपने पास रख लिए हैं। मुझे पता चला है कि पिता यह जेवर बेचकर दुबई में कारोबार शुरू करने की फिराक में हैं।

मंगलवार को यह आरोप ईदगाह हिल्स निवासी मोहम्मद आसिफ ने कलेक्टर की जन-सुनवाई में लगाया। उन्होंने जेवर वापस दिलाए जाने की मांग की। जन-सुनवाई में 65 शिकायती आवेदन आए। एसडीएम विकास मिश्रा ने सभी आवेदनों पर सुनवाई करते हुए जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। करोंद क्षेत्र निवासी जीतमल अहिरवार ने जनसुनवाई में दसवीं बार आवेदन दिया। उनका कहना है कि वह लघु उद्योग शुरू करने के लिए छह महीने से लोन की मांग कर रहे हैं। इसके लिए नौ बार आवेदन करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।