- Hindi News
- एक ही काॅम्प्लेक्स में दूसरे दिन भी चोरी
एक ही काॅम्प्लेक्स में दूसरे दिन भी चोरी
नसं. भोपाल| अवधपुरीस्थित निर्मल पैलेस में लगातार दूसरे दिन बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इस बार बदमाशों ने कपड़े की दुकान से सवा दो लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। एक दिन पहले इसी काॅम्प्लेक्स में एक दुकान से सीमेंट की बोरियां चुरा ली गई थीं।
दीपनगर, अवधपुरी में रहने वाले विभाष गुर्जर की निर्मल पैलेस में फैशन वर्ल्ड के नाम से कपड़े और गॉगल की दुकान है। उनके पार्टनर विक्रम ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने सोमवार रात करीब दस बजे दुकान बंद कर दी थी। रात करीब तीन बजे वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें दुकान का ताला टूटे होने की सूचना फोन पर दी। लौटने पर पता चला कि स्वेटर, शर्ट, बेल्ट, पर्स और गॉगल समेत दुकान से सवा दो लाख रुपए का माल गायब था।