सात एमएड कॉलेजों की मान्यता अटकी
भोपाल| बीयूसे संबद्ध शहर के मास्टर आॅफ एजुकेशन (एमएड) कोर्स संचालित ग्यारह में से सात कॉलेजों की मान्यता नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) के मूल्यांकन के कारण अटक गई है। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने शहर के दो कॉलेजों को शोकाॅज नोटिस जारी कर दिया है, जबकि बाकी कॉलेजों से नैक मूल्यांकन की रिपोर्ट तलब की है। शहर के फिलहाल केवल चार कॉलेजों की ही मान्यता को बरकरार रखा गया है। इस रिपोर्ट के बाद बीयू की एमएड परीक्षा कुछ समय के लिए टल गई है।