पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफारी से करते थे चोरी

सफारी से करते थे चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरीकी वारदातों को अंजाम देने दिल्ली से भोपाल आए दो शातिर चोरों को हनुमानगंज पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वे एक होटल के बाहर अपनी टाटा सफारी लेकर संदिग्ध हालत में खड़े थे। आरोपियों ने गत एक दिसंबर को टीटी नगर से करीब सवा तीन लाख रुपए की चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन लाख रुपए के जेवर आैर 22 हजार रुपए नगदी समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। उनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसपी नार्थ अरविंद सक्सेना ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि हमीदिया रोड स्थित साहनी भोजनालय के सामने तीन संदिग्ध युवक टाटा सफारी (डीएल-8-सीएम-6286) लेकर खड़े हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुलंदशहर (उप्र) निवासी मोबिन कुरैशी आैर इमरान कुरैशी को पकड़ लिया। एक साथी इकराम गायब हो गया। पूछताछ में मोबिन आैर इमरान ने बताया कि वे वर्तमान में सुल्तानपुरी, नई दिल्ली में रहते हैं।





वे 30 नवंबर को दिल्ली से भोपाल अपने साथी इकराम के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देने आए थे। आरोपियों ने अगले दिन टीटी नगर के अर्चना कॉम्प्लेक्स के एक सूने मकान का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपए के जेवर आैर 22 हजार रुपए नगदी चोरी करना बताया है। चैकिंग के दौरान पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने जेवर गाड़ी के दरवाजों आैर ऑयल के डिब्बों में छिपाकर रखे थे।

पुलिस अधीक्षक सक्सेना के अनुसार मोबिन आैर इमरान की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। इमरान के चचेरे भाई इकराम ने उन्हें बताया था कि वह चोरियां करता है। उसने ही दोनों को चोरी करने की सलाह दी थी। इकराम का रहन-सहन देखकर दोनों काफी प्रभावित हुए आैर उसके साथ काम करने को तैयार हो गए। इकराम ने ही भोपाल आकर चोरी करने की सलाह दी थी। इसके बाद मोबिन अपनी टाटा सफारी से सरगना इकराम आैर इमरान के साथ भोपाल आया था। दोनों आरोपियों ने बताया कि दूसरे राज्य में वारदात करने से पकड़े जाने का डर नहीं रहता है।

बुधवार को थाना हनुमानगंज पुलिस ने िदल्ली से आए चोरों के गिरोह को पकड़ा।