श्रीकृष्ण की वाणी है भगवद् गीता
भोपाल| श्रीमद्भगवद् गीता साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण की वाणी है। इसलिए गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाना चाहिए। यह विचार वृंदावन के आचार्य राधामोहन ने व्यक्त किए। वे टीला जमालपुरा में चल रही भागवत कथा में बुधवार को प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने भगवद् गीता के महत्व और उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। संत गोपालमणि, गोपाल मुखरैया आदि ने व्यासपीठ की पूजा की।