पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नया मोबाइल खरीद कर विधायक को धमकी देने वाला िगरफ्तार

नया मोबाइल खरीद कर विधायक को धमकी देने वाला िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाड़ी,टीकमगढ़ से भाजपा विधायक अनिल जैन को मोबाइल फोन पर धमकी देने वाले युवक को श्यामला हिल्स पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दो दिन पहले ही नया मोबाइल फोन खरीदा था। मंगलवार को वह इधर-उधर के नंबर डायल कर रहा था, तभी एक नंबर विधायक का निकला आैर उसने विधायक जैन को गाली-गलौज कर धमकी दे दी थी। पुलिस के मुताबिक विधायक जैन प्रोफेसर काॅलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर इंद्रपुरी स्थित लॉज में काम करने वाले सतना निवासी शिवकुमार बुनकर को हिरासत में लिया है। आरोपी ने दो दिन पहले ही नया मोबाइल खरीदा था।



वह इधर-उधर के नंबर डायल कर रहा था। उसका कहना है कि उसने जानबूझ कर विधायक को फोन नहीं लगाया था। वह उन्हें जानता भी नहीं है।