- Hindi News
- कोई भी तथाकथित बाबा भगवान नहीं : शंकराचार्य
कोई भी तथाकथित बाबा भगवान नहीं : शंकराचार्य
द्वारका-शारदापीठके शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के बाद अब पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भी बुधवार को साई बाबा को पूजने अथवा पूजने के सवाल के जवाब में कहा कि कोई तथाकथित बाबा भगवान नहीं है। किसी बाबा के प्रति श्रद्धा-आस्था हो सकती है, लेकिन भगवान के रूप में प्रतिमा स्थापित कर पूजना शास्त्र सम्मत नहीं है। इसके दुष्परिणाम भी भोगना पड़ सकते हैं।
यह बात शंकराचार्य ने लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में आयोजित समस्या समाधान संगोष्ठी में कही। वे एक श्रद्धालु द्वारा शिरडी के साई बाबा की पूजा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में बोल रहे थे। पिछले दिनों पुलिस द्वारा पकड़े गए कुछ बाबाओं के कारनामों के बारे में शंकराचार्य का कहना था कि इन्हें उठाने वाला भी दिशाहीन व्यापार तंत्र, शासन तंत्र और प्रचार तंत्र था और इन्हें गिराने में भी इन्हीं की भूमिका प्रमुख है।
शंकराचार्य ने कहा कि जिन बाबा के बारे में कहा जाता है कि वे सर्वधर्म एकता के प्रतीक थे तो कई धर्म ऐसे हैं, जिनमें मूर्ति की पूजा नहीं होती हैं। ऐसे में इन बाबा को वे कैसे भगवान मान कर पूजेंगे। सनातन धर्म में भी प्रतिमा स्थापना शास्त्र सम्मत तरीके से करने का विधान है। ऐसा करते हुए स्थापित प्रतिमा का कोई महत्व नहीं है। अपने भगवान के बराबर का दर्जा देकर किसी अन्य की प्रतिमा की स्थापना कर उसे भगवान कहना, अपने भगवान का अनादर करना है।
उन्होंने कहा कि किसी भी तथाकथित संत या बाबा के लाखों अनुयायी एक दिन में नहीं बनते है। इनमें से किसी की पोल-पट्टी खुलती है, लेकिन किसी की नहीं। ऐसे बाबाओं को उठाने में शासन तंत्र भी जिम्मेदार है, जो आंख मूंद कर पहले इन्हें बढ़ावा देता रहता है। शासन तंत्र से जुड़े कई लोग जब तक इनसे सौदा पटता है, शांत रहते हैं। सौदा पटना बंद हुआ तो इनके खिलाफ हो जाते हैं।
निश्चलानंद सरस्वती
एक अन्य सवाल के जबाव में वे बोले की भाजपा तो वही है, देखना अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है, क्योंकि वे कुछ अलग हट कर करते दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कुछ लोगों ने उनसे कहा कि वे उज्जैन में आगामी कुंभ मेले में शुरू किए जाने वाले स्वच्छता अिभयान के मार्गदर्शक बन जाएं, तो शंकराचार्य ने कहा कि कुंभ में नेताओं सरकारी तंत्र द्वारा बनाए गए तथाकथित स्वयंभू महामंडलेश्वरों की ब