नेत्र शिविर 14 को
नसं.भोपाल| आशापुरादरबार द्वारा 14 दिसंबर को गूजरपुरा स्थित सिरोंजिया अग्रवाल पंचायत धर्मशाला में नि:शुल्क नेत्र जांच उपचार शिविर लगाया जाएगा। इसमें सहयोगी संस्थाएं दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति चिरायु चेरिटेबल फाउंडेशन शामिल रहेंगी। सचिव ललित तांतेड़ ने बताया कि शिविर में डाॅ. एमके अजवानी, डाॅ. अजीत जैन डाॅ. राहुल अग्रवाल नेत्र रोगियों की जांच कर मोतियाबिंद के आॅपरेशन लैंस प्रत्यारोपण करेंगे।