पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाठ्यक्रम में शामिल हों ग्राहकों के अधिकार

पाठ्यक्रम में शामिल हों ग्राहकों के अधिकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं.भोपाल| अखिलभारतीय राष्ट्रीय ग्राहक पंचायत ने मांग की है कि स्वतंत्र ग्राहक विभाग बनाया जाए। वहीं, स्कूल कॉलेजों के पाठ्यक्रम में ग्राहकों के अधिकार विषय को शामिल किया जाना चाहिए। पंचायत के राष्ट्रीय सदस्य शरद कसरेकर का कहना है कि प्रत्येक जिले में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद समितियां बनाई जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पंचायत की मांग है कि 24 दिसंबर को राष्ट्रीय ग्राहक दिवस मनाया जाना चाहिए, ताकि ग्राहकों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके निवास पर ज्ञापन भी सौंपा।