पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विहार में सात अक्टूबर से लीजिए सफारी का लुत्फ

वन विहार में सात अक्टूबर से लीजिए सफारी का लुत्फ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनविहार नेशनल पार्क में पर्यटक सात अक्टूबर से खुले जंगल में भी जानवरों को नजदीक से देख सकेंगे। इसके लिए वहां जंगल सफारी की व्यवस्था शुरू की जाएगी। सफारी के लिए 14 किलोमीटर लंबा ट्रैक तैयार किया जा रहा है। दो जिप्सी वाहनों में सवार होकर पर्यटक सफारी का आनंद ले सकेंगे। उन्हें गाइड की सुविधा भी दी जाएगी।

445 हैक्टेयर क्षेत्र में फैले वन विहार में मांसाहारी के साथ ही शाकाहारी जानवर भी बड़ी संख्या में हैं। अब तक पर्यटक यहां डिस्प्ले बाड़े में बंद जानवरों को ही देख पाते हैं। सफारी शुरू होने के बाद पर्यटक जंगल में घूमते जानवरों को भी देख पाएंगे। इनमें चीतल, सांभर, चौसिंघा, नीलगाय सहित मांसाहारी जानवर भालू, सियार, जंगली कुत्ते और जंगली सुअर भी शामिल हैं। सफारी के ट्रैक में 10 किलोमीटर का हिस्सा जंगल के भीतर का होगा। बाकी चार किलोमीटर के हिस्से में सड़क शामिल रहेगी। ट्रैक पर जगह-जगह चौकीदार तैनात रहेंगे। वे गाइड को बताएंगे कि फिलहाल जानवरों का झुंड कहां मौजूद है, ताकि पर्यटकाें को जानवरों के समीप ले जाया जा सके। ट्रैक का रूट मांसाहारी जानवरों के डिस्प्ले बाड़े के करीब से भी गुजरेगा।

शासनने दी मंजूरी

वनविहार के सहायक संचालक सुदेश बाघमारे ने बताया कि सफारी की व्यवस्था एक अक्टूबर से शुरू हो रहे वन्य प्राणी सप्ताह के अंतिम दिन से आरंभ होगी। चौकीदारों की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पर्यटकों को खुले में जानवर नजर सकें। उन्होंने बताया कि शासन ने सफारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

वन विहार में तैयार हो रहा ट्रैक

>सफारी के लिए एडवांस बुकिंग दो दिन पहले कराई जा सकेगी। करंट बुकिंग की सुविधा भी रहेगी। बुकिंग वन विहार में ही होगी।

>दोपहर में सफारी की सुविधा नहीं दी जाएगी। >सफारी का एक राउंड डेढ़ घंटे का रहेगा।

>पर्यटक अपने साथ मोबाइल फोन और कैमरा भी ले जा सकेंगे। लेकिन उनके धू्म्रपान करने या किसी भी प्रकार का नशा करके आने पर रोक रहेगी।

> पर्यटक जिप्सी वाहन से केवल निर्धारित स्थान पर ही उतर सकेंगे।

सफारी के लिए तैयार की जा रही दो खुली जिप्सी में छह-छह पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था होगी। प्रति पर्यटक 250 रुपया किराया लिया जाएगा। सफारी की ग्रुप बुकिंग 1500 रुपए देकर की जा सकेगी।