पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरकेडीएफ के कैंपस में भाई के साथ आई छात्रा से छेड़छाड़

आरकेडीएफ के कैंपस में भाई के साथ आई छात्रा से छेड़छाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्र की शिकायत, कोचिंग आने के लिए दबाव बना रहे फैकल्टी

आरकेडीएफयूनिवर्सिटी कैंपस में एमबीए की छात्रा से छेड़छाड़ आैर उस पर हमले का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र आरकेडीएफ कॉलेज से इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे हैं। उन्होंने छात्रा के भाई पर भी हमला किया। पुलिस ने एक आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। घटना सोमवार दोपहर की है।

गांधी नगर पुलिस के मुताबिक टीला जमालपुरा निवासी प्रियंका साहू आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकंड ईयर की छात्रा है। प्रियंका के छोटे भाई रोनित साहू ने इसी साल वहां बीकॉम में एडमिशन लिया है। सोमवार को रोनित को सेक्शन अलॉट होना था। वह प्रियंका के साथ काॅलेज पहुंचा था। दोपहर करीब ढाई बजे यूनिवर्सिटी कैंपस में बीई सेकंड सेमेस्टर के छात्र रोहित सिंह आैर उसके साथियों अजहर, राजीव अन्य ने भाई-बहन को साथ देखकर गलत मतलब निकाला आैर उन पर अश्लील कमेंट्स किए। रोनित को यह सहन नहीं हुआ आैर उसने विरोध किया। इस कारण उसका रोहित से विवाद हो गया। रोहित, अजहर, राजीव आैर उसके साथी ने रोनित को पीटना शुरू कर दिया। प्रियंका ने बीच बचाव किया तो छात्रों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। प्रियंका के बड़े भाई रवि साहू ने बताया कि मारपीट से प्रियंका के पैर में फ्रेक्चर हो गया है। रोनित के सिर में अंदरूनी चोट आई है। रवि का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले को कैंपस में ही खत्म करने के लिए उन पर काफी दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ आैर मारपीट का मामला दर्ज कर रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा उसके भाई से मारपीट करने वाला बीई का छात्र गिरफ्तार