पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम अस्वस्थ, कैबिनेट सहित आज के सभी कार्यक्रम निरस्त

सीएम अस्वस्थ, कैबिनेट सहित आज के सभी कार्यक्रम निरस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार बस से टकराई, डॉक्टर दंपती घायल

मप्र में नेशनल हाइवे की हालत सबसे बदतर : गडकरी

पर्यावरण हितैषी वाहनों को टैक्स में मिलेगी छूट

मेघराज जैन राज्यसभा के लिए निर्वाचित, प्रमाण पत्र लिया

डोलरिया सरकारी अस्पताल में डॉपलर मशीन डोनेट कर लौट रहे डॉक्टर दंपती की कार केवलारी नदी के मोड़ पर सीधे बस में जा घुसी। इस हादसे में मालवीय अस्पताल के डॉ.श्रवण मालवीय और उनकी प|ी डॉ.श्रुति मालवीय को गंभीर चोटें आई हैं। वाहन की पिछली सीट पर बैठा ड्राइवर सुरक्षित रहा है।

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने माना कि मप्र में नेशनल हाइवे की हालत देश में सबसे खराब है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए भेदभाव के कारण मप्र को नेशनल हाइवे के रखरखाव के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिली। वीडियो लिंक्ड प्रेस कांफ्रेंस में भोपाल से पूछे एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि -आप शिवराज जी से कह दीजिए,अब चिंता करें। नेशनल हाइवे के सुधार के लिए केंद्र मप्र की पूरी मदद करेगा। अगले चार महीने में मप्र में एनएच का रुका हुआ काम शुरु हो जाएगा और दो साल में सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा।

राज्य सरकार पर्यावरण हितैषी वाहनों को टैक्स में छूट देने जा रही है। इससे विभिन्न श्रेणी के वाहनों को टैक्स में छूट दिया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान संशोधन अध्यादेश-2014 में संशोधन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए प्रदेश के सात शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा और उज्जैन में एक-एक थाने की स्थापना किए जाने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा खान नदी की सफाई किए जाने के लिए 90 करोड़ रुपए की स्वीकृति दिया जाना है।

मप्र से राज्यसभा की एक सीट के उप चुनाव में भाजपा के मेघराज जैन निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। विधानसभा के प्रमुख सचिव भगवानदेव इसरानी ने जैन को निर्वाचित घोषित किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान सहित अन्य नेता उपस्थित थे। प्रमाण पत्र लेने के बाद जैन ने विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबियत सोमवार सुबह खराब हो गई। इसके चलते मंगलवार को कैबिनेट समस्त सभी