पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में खत्म हो जाएंगे सब इंजीनियर के पद

प्रदेश में खत्म हो जाएंगे सब-इंजीनियर के पद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभवन में आयोजित मप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के सालाना समारोह में लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर (ब्रिज) बीपी पटेल ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि प्रदेश में सब-इंजीनियर का पद समाप्त होने वाला है। इंजीनियरिंग पास युवाओं को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किया जाएगा। ऐसे में इंजीनियर्स को प्रमोशन की मांग को छोड़कर कैडर बचाने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। हालांकि कार्यक्रम में मौजूद वित्त मंत्री जयंत मलैया और उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने इसे खारिज कर दिया।

पटेल ने कहा कि नए इंजीनियर्स को सिर्फ चार-पांच हजार रुपए सैलरी मिलेगी। ऐसे में उनसे गुणवत्तापूर्ण कार्य की उम्मीद रखना बेमानी होगा। पीडब्ल्यूडी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विजय सिंह ने भी कहा कि सब-इंजीनियर के पद को खत्म नहीं किया जाना चाहिए। अगर ऐसा किया गया, तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने स्पष्ट किया कि कैबिनेट में अब तक इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं आया है। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि सब-इंजीनियर्स को घबराने की जरूरत नहीं है।

इंजीनियरसबसे पीड़ित वर्ग

एसो.के उप-प्रांताध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया, आरकेएस तोमर, जीपी पाठक आदि का कहना था कि वर्तमान में इंजीनियर्स के प्रति आम लोगों की धारणा अच्छी नहीं है। इंजीनियर्स से काम के मामले में गुणवत्ता मांगी जाती है, लेकिन उनके पास पर्याप्त सुविधाएं नहीं होतीं। पूरी नौकरी के दौरान उन्हें कोई प्रमोशन भी नहीं मिलता।