नए सॉफ्टवेयर से अपडेट रहेगी लायब्रेरी
भोपाल|लायब्रेरी कोलगातार अपडेट करने के लिए नए सॉफ्टवेयर रहे हैं। ये सॉफ्टवेयर बड़े संस्थानों की लायब्रेरी को अपडेट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब जो साॅफ्टवेयर रहे हैं, वो ई-लाइब्रेरी को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं। लायब्रेरी ऑटाेमेशन को लेकर एक होटल में आयोजित वर्कशॉप में यह जानकारी दी गई। वर्कशॉप के कोआॅर्डिनेटर मोहम्मद रेहान ने बताया कि बेंगलुरु की कंपनी इंफॉरमेटिक्स इंडिया लिमिटेड देश के विभिन्न शहरों में लायब्रेरी अॉटोमेशन के लिए वर्कशॉप कर रही है।