मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान पांच को
भोपाल|ब्राह्मण एकताअस्मिता सहयोग संस्कार मंच द्वारा इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेशस्तरीय यह सम्मान समारोह पांच अक्टूबर को श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। मंच के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी के अनुसार समारोह में दसवीं, बारहवीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। मेरिट में आए दोनों कक्षाओं के तीन-तीन छात्र-छात्राओं को नगद राशि भी प्रदान की जाएगी। प्रोफेशनल कोर्सेस में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भी इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अपनी मार्कशीट की फोटो कॉपी एवं दो रंगीन फोटो आगामी 20 सितंबर तक 202, ज्योति शॉपिंग सेंटर, जोन-1 एमपी नगर स्थित मंच के कार्यालय के साथ ही वेबसाइट www.brahminmanch.com पर भेज सकते हैं।