पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 225 लोगों ने कराया परीक्षण

शिविर में 225 लोगों ने कराया परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| कोटरास्थित वैशाली नगर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हाइपरटेंशन, डायबिटीज एवं हार्ट से संबंधित बीमारियों के 225 मरीजों का परीक्षण किया गया। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट डॉ. विमल छाजेड़, डॉ. बृजेश पंवार और डॉ. लीला ने परीक्षण के बाद मरीजों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। पुलिस हाउसिंग सोसायटी, वैशाली नगर के अध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने सोसायटी के इस कार्य की सराहना करते हुए समय-समय पर इस तरह के शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया। रिटायर्ड डीजीपी डॉ. आरएलएस यादव सहित एससी विद्यार्थी, आरके त्रिपाठी, जीपी उपाध्याय, ओपी नामदेव, आरआर राय और धर्मेंद्र तोमर भी इस मौके पर मौजूद थे।