- Hindi News
- स्कॉलरशिप परीक्षाओं के आवेदन की तारीख बढ़ी
स्कॉलरशिप परीक्षाओं के आवेदन की तारीख बढ़ी
राष्ट्रीयमीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप तथा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख अब 18 सितंबर होगी। अभी तक आवेदन के लिए 15 सितंबर आखिरी तारीख थी। सोमवार देर शाम इसे बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने दोनों ही परीक्षाओं के आवेदन के लिए एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवेदन की सुविधा दी है। कई जिलों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कियोस्क पर विद्यार्थियों की भीड़ होने के कारण आखिरी तारीख को 3 दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
कोईफीस नहीं लगेगी: इनपरीक्षाओं के आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की फीस नहीं देना होगी। आवेदन-पत्र की कॉपी उन्हें एमपी ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क से नि:शुल्क प्राप्त होगी। स्कूल के प्राचार्य द्वारा अटेस्टेड कॉपी के आधार पर विद्यार्थी कियोस्क के माध्यम से नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यह फायदा होगा
राष्ट्रीयमीन्स कम मेरिट परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 500 रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त होती है। परीक्षा के लिए वर्तमान में कक्षा 8 में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक की शिक्षा के लिए 1250 रुपये प्रतिमाह एवं कॉलेज की पढ़ाई से लेकर पीएचडी तक के लिए 2000 रुपये प्रतिमाह की स्कॉलरशिप दी जाती है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए कक्षा 10 में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।